
हरियाणा में जेजेपी को राज्यसभा सीट दे सकती है बीजेपी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी, वत्स की जगह कैंडिडेट पर मनोहर लाल और जेपी नड्डा की अलग-अलग राय।
सुभाष बराला की पैरवी :
भारतीय जनता पार्टी में हरियाणा की एक राज्यसभा सीट को लेकर लॉबिंग तेज हो गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने नजदीकी सुभाष बराला की पैरवी कर रहे हैं।

पूर्व अध्यक्ष ओपी धनखड़ की संभावना :
वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष ओपी धनखड़ को राज्यसभा भेजने के पक्ष में हैं

जबकि एक धड़ा जेजेपी को लोकसभा सीट देने के बजाय राज्यसभा सीट देने की बात कर रहा है। उनका तर्क है कि अगर जजपा को राज्यसभा सीट दे दें तो फिर हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा अकेले लड़ सकती है।
इन्हीं सब बातों के साथ साथ भाजपा हमेशा की तरह किसी चौंकाने वाला फैसला भी ला सकती है। गलियारों में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नाम को लेकर भी चर्चाएं चल रही हैं।
दिल्ली में जल्द हो मीटिंग सकती है
हरियाणा से डीपी वत्स का अप्रैल में कार्यकाल पूरा हो रहा है। बीजेपी ने 2018 में उन्हें राज्यसभा भेजा था। हरियाणा में अभी किसी भी पार्टी द्वारा हरियाणा में राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि प्रत्याशी के नाम के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री पार्टी के नेताओं को लेकर दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से मीटिंग कर सकते हैं।
जेजेपी को इसलिए देने की संभावना
राज्यसभा सीट के लिए जेजेपी की भी संभावना सकती हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि हरियाणा में भाजपा -जजपा के साथ मिलकर गठबंधन सरकार चला रही है। यही वजह है कि जजपा अपने कोटे से लोकसभा की एक सीट की मांग कर रही है लेकिन कुछ भाजपा नेता इसके खिलाफ हैं। इसलिए यह संभावना बनी हुई है कि भाजपा इस राज्यसभा सीट को जजपा को दे दे।

चुनाव का पूरा शेड्यूल :
राज्यसभा चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 8 फरवरी को जारी किया जाएगा। नामांकन 15 फरवरी तक दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 16 फरवरी को की जाएगी। नाम वापस लेने का लास्ट डेट 20 फरवरी की तय की गई है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतदान 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतों की गिनती 27 फरवरी को ही शाम 5 बजे की जाएगी। समूची चुनाव प्रक्रिया 29 फरवरी तक संपन्न होगी।

